वाशिंगटन। पालतू जानवरों में कुत्ता सबसे वफादार माना जाता है। मालिक के एक इशारे पर वो हरकत में आ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा डॉगी छाया हुआ है, जो हूबहू इंसानों जैसा दिखता है।
योगी नाम का डॉग का चेहरा एकदम इंसानों जैसा दिखता है। इसकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखकर आप भी चौंक जाएंगे कि कोई डॉगी इंसानों जैसा दिख सकता है। अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स में रहने वाली चेंटल डेसजार्डिन इस डॉगी की मालकिन हैं। महिला के एक दोस्त ने इस कुत्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो शेयर होने के बाद चंद दिनों के भीतर ही ये डॉगी स्टार बन गया।
हालांकि डॉगी की मालकिन का कहना है कि वो तो इसे एक सामान्य डॉगी की तरह ही देखती थीं, लेकिन जब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें देखकर लोग इसकी तुलना इंसानों से करने लगे तो वो भी चौंक गईं। इसके बाद से उनके घर पर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है।

No comments:
Post a Comment