बदलते दौर के साथ साथ आज दुनिया मे काफी कुछ बदलाब आये है। हर कोई हर दिन एक नई सोच के साथ एक नई पहल करने की सोच रखता है। अब जबकि हर किसी के अपनी जीवन शैली आधुनिक हो रही है। भारतीय लोग आज भी परम्परा ओर मूल्यों को बनाये हुए है। विभिन्न संस्कृति और परम्परा के बीच घनिष्टता ने एक अनोखा स्थान बना रखा है। ऐसे में जब बात आती है जीवन मे लाइफ पार्टनर चुनने की तो इतिहास काल मे तो घरवाले ही लड़के और लड़कियों के लिए स्वयं ही लाइफ पार्टनर चुन लिया करते थे ओर उन्हें मानना भी पड़ता था पर बदलते युग के अनुसार इस प्रथा में भी बदलाव आया है।

आज के आधुनिक युवा अपना लाइफ पार्टनर समय के साथ खुद ही चुन लेते हैं। कभी कभी वह परिवार के सदस्यों को मान्य होता है और कभी-कभी तो बिल्कुल नहीं। कभी-कभी हम अपना लाइफ पार्टनर चुनने में जल्दबाजी भी कर देते हैं जिसका भुगतान हमें बात नहीं करना पड़ता है। चाहे हम कितने भी आधुनिक क्यों ना हो जाए लेकिन कुछ परंपराओं का रीति रिवाज को मान लेना ही बेहतर होता है। माना आजकल उन पुराने रीति रिवाजों को कोई ना तो मानता है और ना ही समझना चाहता है लेकिन कुछ हद तक वही हमारे जीवन को सफल बनाने में कामयाब होते हैं। आज हम इस पोस्ट में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसके अनुसार आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच के संबंधों को बनाए रखने के लिए आप की उम्र का फासला बहुत अहम भूमिका रखता है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ बातें….
यदि लेते हैं गलत फैसला

भारतीय परंपरा संस्कृति के अनुसार पति पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र और अटूट माना जाता है। यह रिश्ता व प्रेम विश्वास की एक नाजुक डोर से बना होता है। आज के युवा आधुनिक होने के साथ-साथ जज्बाती भी हो गए हैं वह अपना लाइफ पार्टनर चुनते समय बिना किसी चीज के बारे में सोचे ही फैसला कर लेते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है और फिर पश्चाताप के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं रह जाता है। कहते हैं जब किसी से प्यार हो जाए तो आपके सोचने और समझने की शक्ति खत्म हो जाती है और फिर उसके सामने कोई रीति रिवाज, परिवार या समाज आदि नजर नहीं आते हैं और ना ही जात पात की कोई दीवार भी। खैर जात पात तो दो प्यार करने वालों के बीच कोई मायने नहीं रखता है परंतु कुछ चीजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उम्र में होना चाहिए अंतर

ऐसे ही शादी करने के लिए लड़के और लड़की के बीच उम्र का एक औसतन अंतर होना जरूरी होता है। अब आप सोचेंगे कि ऐसा क्यों? तो हम आपको बता दें कि पति पत्नी का रिश्ता प्यार के साथ साथ समझदारी दिखाने से ही निभाया जा सकता है और कहते हैं कि हमारी समझदारी उम्र के साथ साथ ही बढ़ती है। इसलिए हमेशा लड़की की उम्र लड़के से थोड़ी ज्यादा ही होनी बेहतर होती है। इससे दोनों के बीच एक दूसरे के लिए प्यार सम्मान और विश्वास बना रहता है और तालमेल भी और दोनों ही अपने रिश्ते को समझदारी के साथ निभाते हैं।
शादी के वक़्त दें ध्यान
ऐसे में यदि आप किसी ऐसे लाइफ पार्टनर को चुनें जो आपका हम उम्र हो या थोड़ा सा अंतर उम्र में दोनों के बीच में जिससे दोनों के बीच अंडरस्टेंडिंग बनी रहती है। दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति प्यार सम्मान व जिम्मेदारियों का एहसास होता है। आपका लाइफ पार्टनर आपको अच्छे से समझ कर आपकी इच्छाओं का ध्यान रखता है वह उनको पूरी करने की पूरी कोशिश करता है।

पार्टनर चुनते समय ध्यान रखें कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कम से कम 2 साल का अंतर अवश्य होना चाहिए। आपकी उम्र से अधिक बड़ा जीवनसाथी भी नहीं होना चाहिए। हम उम्र होने से दोनों एक दूसरे को समझने को खुश रखने में सक्षम होते हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टनर अधिक उम्र का होने की वजह से हम से अधिक समझदार होने लगता है जिसके कारण उसे हमारी सपने में मस्तियां नादानी लगने लगती है और दोनों के बीच असंतुष्टि के कारण नाराजगी व लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है।

No comments:
Post a Comment