
अकेलापन सबसे ज्यादा भारी और दुखद होता है। सिंगल लोगों को हमेशा कपल्स को देखकर लगता है कि काश उनके पास भी कोई होता जिससे वो अपने दिल की बात कह पाते। अगर आप खुलकर अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं तो आपको किसी को प्रपोज़ करने में दिक्कत आती ही है और ऐसे में आप सिंगल ही रह जाते हैं। लेकिन अगर आपको सिर्फ 13 रुपए में ही किसी खूबसूरत लड़की के साथ थोड़ा वक्त बिताने का मौका मिल जाए तो ?
जी हां, ये खबर सच है कि आपको 13 रुपए में गर्लफ्रेंड किराए पर मिल सकती है। ये खबर आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस खबर के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए आप भी उत्सुक होंगें। तो चलिए जानते हैं कि कहां पर महज़ 13 रुपए में गर्लफ्रेंड मिल रही है।

आपको ये जानकर थोड़ा दुख तो जरूर होगा कि ये जगह भारत में नहीं बल्कि दक्षिण चीन के गुआंडोंग में है। यहां पर 'द वाइटेलिटी सिटी इन ह्यूआन सिटी’ के एक स्टोर में जवां और खूबसूरत मॉडल्स पोडियम में खड़ी रहती हैं।
यहां पर कोई भी पुरुष आकर अपनी पंसद की लड़कों को 20 मिनट के 13 रुपए देकर अपनी गर्लफ्रेंड बनाकर ले जा सकता है। ज़रा सोचिए ये ऑफर कितना बढिया है।
इस गोल्डन ऑफर को पाने के लिए पुरुषों को अपनी चुनी गई लड़की के मोबाइल फोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और पैसे चुकाने होंगें। एक बार क्यू आर कोड स्कैन हो गया तो वह पुरुष उस लड़की को मॉल और स्टोर के आसपास घुमा सकता है और उसे शॉपिंग भी करवा सकता है। आप किराए पर ली गई गर्लफ्रेंड को लंच डेट पर भी ले जा सकते हैं। अगर आप उस लड़की के साथ 20 मिनट से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं तो आपको दोबारा से पेमेंट करनी होगी।
किसी भी लड़की को यहां से किराए पर ले जाना इतना आसान नहीं है। किराए पर किसी लड़की को ले जाने के बाद आप बस उसे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के परिसर में ही घुमा सकते हैं। इसके अलावा आप उस लड़की को उसकी मर्जी के बिना छू भी नहीं सकते हैं। तो क्या आप तैयार हैं ? अगर आप भी 20 मिनट के लिए किसी लड़की के साथ वक्त बिताना चाहते हैं वो भी 10 रुपए में तो चीन के इस खूबसूरत शहर आ सकते हैं।
No comments:
Post a Comment