व्यक्ति अपने जीवन में धन प्राप्त करने के लिए बहुत ही मेहनत करता है जिससे वह बहुत सारा धन कमा सके परंतु इतनी मेहनत करने के बावजूद भी उसे मनमुताबिक सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है और वह सोच में पड़ जाता है कि मेरी इतनी मेहनत करने के बावजूद भी मुझे मनमुताबिक सफलता नहीं मिली ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कहीं ना कहीं कुछ गलतियां हमारे द्वारा भी हो जाती है जाने अनजाने में हमारे घर में कुछ ऐसी गलतियां होती है जिसकी वजह से हमें इस परेशानी का सामना करना पड़ता है विवाह एक ऐसा रिश्ता होता है जिसके बाद पति और पत्नी एक दूसरे के अच्छे और बुरे कर्मों को दोनों आपस में मिल बांटकर ही भोगते हैं यदि पति कुछ बुरे कर्म करता है तो उसका फल उसकी पत्नी भी भोगती है और यदि पत्नी कुछ अपने कर्तव्य पूरी निष्ठा से नहीं निभाती है तो उसके उन कर्मों का फल पति को भी भोगना पड़ता है।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पत्नी के द्वारा की गई उन 5 गलतियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो पति को कंगाल बना देती है और दरिद्रता की ओर ले जाती है और पत्नी द्वारा की गई पांच गलतियां कभी भी पति को धनवान और सुखी नहीं बनाती हैं।
आपको बता दें की घर की स्त्रियों को सुबह जल्दी उठना चाहिए और सुबह ही अपने सभी कार्य पूरे करने चाहिए परंतु जिस घर की स्त्री सुबह जल्दी नहीं उठती है और देर तक सोती रहती है तो ऐसी स्त्रियों से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है और इन स्त्रियों के पति कभी भी धनवान नहीं बन सकते हैं।
स्त्रियों को हमेशा शांत स्वभाव का होना चाहिए और बोलचाल में मधुरता होनी चाहिए परंतु यदि कोई स्त्री बोलचाल में अच्छी नहीं है और हमेशा वह बात करते वक्त गलत शब्द या कड़वे वचन ही बोलती रहती है और वह स्त्री अपने घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा वाद विवाद कलह का माहौल बना कर रखती है तो ऐसे घर में धन की देवी माता लक्ष्मी कभी भी नहीं प्रवेश करती हैं और उस स्त्री के इस कर्म का फल पूरे घर के सदस्यों को भोगना पड़ जाता है।
जिस किसी घर की कोई स्त्री अत्यधिक भोजन यानी जरूरत से ज्यादा खाना खाती है तो ऐसे घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है जिसकी वजह से घर के सदस्यों को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
जिस घर में साफ सफाई रहती है उस घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास होता है परंतु जिस घर में स्त्री साफ सफाई पर ध्यान नहीं देती है और खाना खाने के पश्चात घर में जूठे बर्तनों का ढेर लगा कर रखती है घर से बदबू आती हो तो ऐसे घर से धन की देवी माता लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती है जिसकी वजह से पति का भाग्य उज्जवल नहीं हो पाता है और घर में दरिद्रता ही बनी रहती है।

स्त्रियों को हर दिन स्नान करना चाहिए और अपने शरीर को स्वच्छ रखना चाहिए परंतु जो स्त्री हर दिन स्नान नहीं करती है जिसकी वजह से घर में बरकत नहीं होती है धन की देवी माता लक्ष्मी जी उस घर से रुष्ट होकर चली जाती है।

No comments:
Post a Comment