सोनम कपूर की शादी का वीडियो वायरल ,क्यो कहा सॉरी बाबू -देखें वीडियो - Upyogi Jankari

Wednesday, 9 May 2018

सोनम कपूर की शादी का वीडियो वायरल ,क्यो कहा सॉरी बाबू -देखें वीडियो

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो गई है, और दोनों के इस खास पल के वीडियो आना लगातार जारी हैं. सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब पति-पत्नी बन चुके हैं, और एक ऐसा वीडियो आया है जिसमें आनंद आहूजा सोनम कपूर की मांग भर रहे हैं. लेकिन मांग भरने के लिए भी उन्हें इंस्ट्रक्शंस दी जा रही है और बताया जा रहा है कि सिंदूर बहुत थोड़ा भरना है. इस वीडियो में यह घोषणी भी की जा रही है कि अब आप दोनों पति-पत्नी बन गए हैं. ये वीडियो काफी दिलचस्प है, और सोनम कपूर थोड़ी इमोशनल भी नजर आ रही हैं
वैसे सोनम कपूर की शादी का रिसेप्शन आज रात दिया जाएगा. जिसमें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है. शादी में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, जैकलीन फर्नांडिस, सैफ अली खान और करीना कपूर खान जैसे बॉलीवुड के दिग्गज नजर आए थे. अब अब सबकी नजर रिसेप्शन पर है, और देखना है कौन-कौन सी फिल्मी हस्तियां इसमें शिरकत करती 

No comments:

Post a Comment