बाबा अमरनाथ के कपाट महाआरती के साथ खुले- देखे विडियो - Upyogi Jankari

Tuesday, 8 May 2018

बाबा अमरनाथ के कपाट महाआरती के साथ खुले- देखे विडियो

जम्मू कश्मीर की ददुर्गम वादियों में स्थित अमरनाथ धाम हिन्दू श्रदालुओं  के लिए काफी महत्व रखता है। चार धाम की तरह भक्तगण इस पूजनीय यात्रा को जीवन में एक बार करने की इच्छा अवश्य रखते हैं। माना जाता है, कि भोले के दरबार में सब भोले की मर्जी से ही पहुंच पाते हैं। हर साल अमरनाथ की यात्रा जून-जुलाई में प्रारम्भ होती है। अमरनाथ की यात्रा बेहद रोमांचक है, क्योंकि यह यात्रा धरती के स्वर्ग के एक ख़ास आनंद से जैसी है। हिमालय की गोदी में स्थित अमरनाथ हिंदुओं का सबसे ज़्यादा आस्था वाला पवित्र तीर्थस्थल है। अमरनाथ की ख़ासियत पवित्र गुफा में बर्फ़ से नैसर्गिक शिवलिंग का बनना है। प्राकृतिक हिम से बनने के कारण ही इसे स्वयंभू 'हिमानी शिवलिंग' या 'बर्फ़ानी बाबा' भी कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment