दुल्हन को देख कंट्रोल नहीं रख पाया था दूल्हा –
Image source:
सबसे पहले आपको बता दें कि यह पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। घटना उस समय की है जब विवाह के समय दुल्हन मंडप में आई। जिसे देखकर दूल्हा मंत्र मुग्ध हो गया और खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाया। दूल्हे ने अपनी खूबसूरत दुल्हन के साथ उस समय एक सेल्फी लेने की कोशिश की। मगर दूल्हे की सेल्फी लेने की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे को सेल्फी लेने से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे को गुस्सा आ गया और वह दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की जिद पर अड़ गया।
बारात हुई बिना दुल्हन के वापिस –
Image source:
दूल्हे की जिद के कारण मामला बहुत खराब होता चला गया। आखिरकार दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दूल्हे ने लड़की के पिता की पिटाई कर डाली। इसके बाद तो सारा दृश्य ही बदल गया और विवाह को रोक दिया गया। इस घटना के बाद “रामोल पुलिस थाने” में जाकर दुल्हन पक्ष वालों ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। यह रिपोर्ट लड़की यानि दुल्हन की ओर से दर्ज कराई गई। इस रिपोर्ट में लड़की ने कहा कि “विवाह के दिन उसका दूल्हा संजय चौहान उसके कमरे में था और वह अलग अलग एंगल से उसके साथ जबरन सेल्फी लेने लगा। जब उसके पिता ने मना किया तो वह गालियां देने लगा तथा पिता से भी मार पिटाई की।” इस प्रकार से दूल्हे द्वारा की गई शर्मनाक वारदात के कारण उसको बिना दुल्हन लिए ही वापिस अपने घर जाना पड़ा।
Image source:
Image source:
No comments:
Post a Comment