इन दिनों पति-पत्नी में तकरार और अविश्वास हर गृहस्थी में प्रवेश करता जा रहा है। देखा जाए तो लोग अपने सुखी दांपत्य के तीन प्रमुख सूत्रों को भूलते जा रहे हैं जो हैं – आदर, विश्वास और प्रेम। यूं तो खुशहाल जीवन जीने के लिए जिंदगी में प्यार का होना बेहद जरूरी होती है लेकिन अगर पति-पत्नी के बीच का यह प्यार कम होने लगे या फिर दोनों में दूरियां बढ़ने लगे तो इसमें बहुत बड़ा हाथ वास्तु का भी हो सकता है।
- पति-पत्नी को अपने बैडरूम में दो सुंदर गमले अवस्य रखने चाहिए। इस तरकीब से वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय बना होगा। यही नहीं, अपने बैडरूम में सिर्फ लकड़ी का ही रेग्यूलर शेप का बेड रखें क्योंकि यह दंपति की टैंशन को कम करने में मदद करता है।
• शादीशुदा जोड़े को अपना कमरा हमेशा सजाकर ही रखना चाहिए ताकि पोजिटीविटी घर में निवास करें। साथ ही प्यार बढ़ाने के लिए सिरेमिक की बनी विंड चाइम्स का प्रयोग भी ज़रूर से करें
• ध्यान रखें कि जोड़े के बैडरूम में प्रकाश व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे पलंग पर सीधा प्रकाश भूलकर भी न पड़े। बता दें कि प्रकाश पीछे या बांई ओर से ही आनी चाहिए।
• बेडरूम में शीशा या आईना रखने से बचें। वास्तु की मानें तो शीशा जो है वह गलतफहमियों और झगड़ों को बढ़ाने का काम करता है। अगर आपके पास शीशे को रखने की जगह और कोई नहीं है तो रात में खासकर के आईने को कपड़े से ढककर रखें।
• पती-पत्नी को इस बात का हमेशा ध्यान रखना होगा कि तकिए, कुशन और कलाकृतियों हों तो वह जोड़े में ज़रूर मोजूद हों। अगर आप अपने रिश्ते में प्यार बढ़ाना चाहते हैं तो कमरे में क्रिस्टल का जोड़ा याद से रखें।
• बहुत से लोग डबल बेड पर डबल बेडशीट बिछा कर सोते हैं जो वास्तु के अनुसार गलत है। जान लें कि डबल बेड पर सिर्फ सिंगल बेडशीट ही बिछानी चाहिए क्योंकि इससे पति-पत्नी में सामंजस्य बढ़ता है और उनके रिश्तों में सकारात्मकता भी आती है।
• पती-पत्नी के कमरे में खासकर के ध्यान रखें की किसी भी तरह की धूल-मिट्टी जमा ना हो। बताते चलें कि अगर बेडरूम में धूल मिट्टी मौजूद होगी तो आपका रिलेशनशिप भी मंद और थकावट भरा होगा। इसलिए कोशिश करें कि आपके बेडरूम में चीज़े साफ व चमकती हुई और तरोताजा हों।
• जोड़े जिस बेड पर सोते हैं उसके अंदर बर्तन, किताबें, टूटा सामान, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाइयां इत्यादि न रखें।




No comments:
Post a Comment