इन पांच राशियों पर पूरे 10 साल मेहरबान रहेगा शनि देव बनेंगे सारे बिगड़े काम - Upyogi Jankari

Sunday, 20 May 2018

इन पांच राशियों पर पूरे 10 साल मेहरबान रहेगा शनि देव बनेंगे सारे बिगड़े काम


पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दुख-सुख की बातें होंगी। दोस्त कोई अच्छी योजना बना सकते हैं। आप अपने दोस्तों की योजना से सहमत हो जाएंगे। खर्चे और इनकम में बैलेंस बनाने की कोशिश भी करेंगे।
पैसों की स्थिति में बदलाव होंगे। कोई राज या छुपी हुई बात आपको पता चल सकती है। आपको दूर स्थान के लोगों से सहयोग मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मदद मिलेगी। आज सब आपके साथ है।
क्या करें – 1 चुटकी तिल खाएं।
वृष राशि
आपके लिए दिन अच्छा है। पैसों का फायदा होगा। आपके सोचने का तरीका बदल सकता है। आज आप कुछ नया और अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस या फील्ड में कोई बड़ा बदलाव करने का मूड भी रहेगा।
कॉन्फिडेंस और इच्छाशक्ति के दम पर परेशानियों से निपट सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा मेहनत का फायदा मिल सकता है। खुद के लिए समय निकाल लेंगे, तो रोमांस के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में आपका काम बढिय़ा रहेगा।
आपके काम की तारीफ होगी। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।
क्या करें – चावल में हल्दी मिलाकर पानी में बहा दें।
मिथुन राशि
ऑफिस और बिजनेस में मदद मिलेगी। अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी योजना या रणनीति पर भरोसा रखें। सफलता मिलेगी। फायदा भी होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम रुकेंगे नहीं, चलते रहेंगे। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं।
पैसों के मामले में आप भविष्य के लिए भी योजनाएं बना सकते हैं। जो भी काम सामने आए, उसमें पूरी ताकत लगा दें। इसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। फैसले लेने के लिए और योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस और फील्ड में जूनियर्स का सहयोग भी मिलेगा।
क्या करें – 1 सिक्के पर सिंदूर लगा कर हनुमान जी को चढ़ा दें।
कर्क राशि
करियर, पैसे और इज्जत के लिए कोई व्यक्ति बहुत खास हो सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी थोड़े समय की ही रहेगी। चतुराई से अपने सारे काम पूरे कर सकते हैं। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा। समझदार लोग आपका सम्मान करेंगे।
आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। उसमें कोई सकारात्मक घटना हो सकती है। दूसरों की मदद करेंगे। जिससे आपको भावनात्मक संतुष्टि भी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के साथ समय बीत सकता है।
क्या करें – थोड़े-से घी में शक्कर मिलाकर खाएं।
सिंह राशि
खुद पर भावनात्मक कमजोरी हावी नहीं होने देंगे। कोई जमीन-जायदाद खरीदने की भी बात हो सकती है। नौकरी और पैसों के मामले में आगे बढ़ऩे की कोशिश करें। नए मौके भी सामने आ सकते हैं।
अपने मन के अनुसार चलने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ने की कोशिश सफल रहेगी। इसमें आपको फायदा होगा

No comments:

Post a Comment