एक ही लड़के के प्यार में घर से भागी दो लड़कियां, रेलवे स्टेशन पर हुआ कुछ ऐसा जो हैरान कर देगा - Upyogi Jankari

Wednesday, 16 May 2018

एक ही लड़के के प्यार में घर से भागी दो लड़कियां, रेलवे स्टेशन पर हुआ कुछ ऐसा जो हैरान कर देगा


किसी ने सच ही कहा है मोहब्बत अंधी होती है। ऐसा ही एक उदाहरण आज हम आपको बता देते हैं।
दरअसल दो लड़कियां मोहब्बत में इतनी अंधी हो गई कि एक ही बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागने के लिए तैयार हो गई। दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा तब हो पाया। जब उन दोनों में से एक कहीं अलग हो गई। इसके बाद बॉयफ्रेंड और उसकी दो गर्लफ्रेंड की ये प्यार की कहानी छत्तीसगढ़ जाकर एक ट्रेन में खत्म हो गई।

दरअसल ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है। यहां पर एक युवक ने दो लड़कियों को अपनी मोहब्बत के जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह युवक दोनों लड़कियों को मोहब्बत का वादा करके अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद वह युवक दोनों लड़कियों में से एक लड़की को ट्रेन में ही छोड़कर चला गया और दूसरी लड़की को अपने साथ लेकर फुर्र हो गया। वही जब दूसरी लड़की को मोहब्बत में लड़के की तरफ से धोखा मिला तो लड़की पुलिस थाने पहुंच गई। यह पूरी घटना बरमकेला थाना क्षेत्र में घटी।

वही खबर के अनुसार वह युवक काम की तलाश में निकला था। रोजगार की तलाश में निकला वह युवा रोजगार छोड़ आशिकी में लग गया और दो लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं युवक ने दोनों ही लड़कियों को एक साथ घर से भगाया और अपने साथ ले गया।

सबसे पहले दिल्ली फिर उसके बाद झारखंड के टाटानगर पहुंच जाने के बाद युवक ने चालाकी दिखाते हुए। दोनों लड़कियों में से एक लड़की से अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसको उत्कल एक्सप्रेस में बैठा दिया और उससे कुछ देर में वापस आने के लिए कहा, युवक उस लड़की को ट्रेन में बिठाकर दूसरी लड़की को लेकर वहां से भाग गया।
लड़की उसका ट्रेन में इंतजार करती रही लेकिन वह वापस नहीं आया। वही जब लड़की ने चलती ट्रेन में रोना शुरु कर दिया तो वहां मौजूद यात्रियों ने उसके रोने की वजह पूछी, इसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इस पूरे मामले की सूचना बरमकेला पुलिस के साथ-साथ रायगढ़ जीआरपी को भी दे दी। इसके बाद रायगढ़ जीआरपी ने उस लड़की को उत्कल एक्सप्रेस से उतारकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

दरअसल रायगढ़ जीआरपी ने उस लड़की को बरमकेला पुलिस के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ही एयरप्लेन उत्कल एक्सप्रेस से उतारा था। किशोरी ने अपने साथ घटी घटना को लेकर बताया कि टाटानगर में सभी एक साथ उत्कल एक्सप्रेस में ही बैठे थे। इसके बाद वह युवक एक किशोरी को अपने साथ लेकर जाते हुए यह कहते हुए गया कि वह कुछ खाने के लिए जा रहा है। तुम इसी पर जगह बैठी रहो। लेकिन वही काफी समय बीत जाने के बाद भी वह युवक वापस नहीं आया और ना ही उस युवक के साथ गई वह लड़की वापस आई। इतने में ही ट्रेन ने चलना शुरू कर दिया। ट्रेन को चलता देख लड़की रोने लगी लड़की को रोता देख ट्रेन के कोच में सवार बाकी यात्रियों ने उससे रोने की वजह के बारे में पूछा तो लड़की ने मोहब्बत में मिले धोखे के बारे में यात्रियों को बता दिया।

ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ काम लिया और उस पीड़ित लड़की के बारे में पुलिस को जानकारी देने के साथ-साथ उसके घर वालों को भी जानकारी दे दी। इसके बाद रायगढ़ जीआरपी ने उस लड़की को ट्रेन से उतार लिया। इतने में ही लड़की के परिजन पुलिस के साथ रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पहुंचते ही लड़की को उतार लिया गया। मोहब्बत में मिले धोखे और काफी दिनों के बाद अपने घरवालों को देखने के बाद लड़की फूट-फूट कर रोने लगी। इसके बाद लड़की को रायगढ़ जीआरपी में लाया गया। वहां पर विभागीय लिखा-पढ़ी के बाद रायगढ़ जीआरपी ने उस लड़की को बरमकेला पुलिस के हवाले कर दिया।

No comments:

Post a Comment