पीएम मोदी ने स्वीकार की विराट कोहली की चुनौती, कहा-जल्द ही करके दिखाऊंगा-Video - Upyogi Jankari

Thursday, 24 May 2018

पीएम मोदी ने स्वीकार की विराट कोहली की चुनौती, कहा-जल्द ही करके दिखाऊंगा-Video

Image result for virat kohli modi suggestion hindi news
केंद्रीय खेल मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने टि्वटर पर एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया। इसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी चैलेंज किया था। कोहली ने यह चैलेंज स्वीकार किया और इसे पूरा करते हुए तीन अन्य लोगों को इसमें टैग किया। कोहली ने जिन लोगों को ये चैलेंज दिया उसमें भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी, महेंद्र सिंह धौनी और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा शामिल हैं। अब पीएम मोदी ने कोहली के इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है।
पीेएम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा- विराट कोहली आपका चैलेंज स्वीकार करता हूं। मैं अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो जल्द शेयर करूंगा। हालांकि, अनुष्का शर्मा और एमएस धौनी की ओर से इस बारे में जवाब आना बाकी है।
आपको बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को पुशअप्स करते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया था। राठौड़ ने फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक नया प्रयोग किया है। वीडियो की शुरुआत में राज्यवर्धन सिंह अपनी फिटनेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणा बताते हैं। वह कहते हैं कि मोदी को देखकर उनके मन में फिटनेस की भावना जाग उठती है। इसके बाद राठौर वीडियो में पुशअप्स करते दिखाई देते हैं। राठौर ने यह वीडियो अपने कार्यालय में ही बनाया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करके उन्होंने बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को चैलेंज दिया था। 


No comments:

Post a Comment