सुबह जल्दी जागने के उपाय - Upyogi Jankari

Sunday, 3 June 2018

सुबह जल्दी जागने के उपाय

सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे पहले रात में जल्दी सोने की आदत डाले ,आयुर्वेद के अनुसार सूर्यास्त पश्चात हमे ज्यादा देर तक नही जागना चहिये और सूर्योदय से पहले ही जाग जाना चाहिए इसी तरह रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डाले | रात के समय भारी खाना खाने से बचे मिठाई और ज्यादा तेल वाला भोजन करने से आप भारीपन और आलस महसूस करेंगे हल्का भोजन आपके पेट को ठीक रखता है और आपको सुबह जल्दी उठाने में आपकी मदद करता  है ,खट्टे  पदार्थ अधिक खाने से नींद अधिक आती है इसलिए अत्यधिक खट्टा भी न खाये ,रात को सोने से पहले पानी का एक गिलास जरुर पिए रात को पानी पीकर सोने से आपको सुबह मूत्रत्याग के लिए जल्दी उठाना ही पड़ेगा ,ऐसे में आपकी नींद भाग जाएगी किन्तु आप मधुमेह रोगी है या बार बार पेशाब जाने वाली समस्या से ग्रस्त है तो इस उपाय को न करे |अपनी अलार्म घड़ी को बिस्तर के पास रखते है तो अलार्म बजते ही अलार्म बंद करके फिर से सो जाते है इसलिए अपनी अलार्म घड़ी को अपने बिस्तर से दूर रखे क्योकि जब सुबह अलार्म बजेगा तो आपको बिस्तर से उठकर ही उसे बंद करना पड़ेगा और इससे आपकी नींद खुल जाएगी | सुबह उठकर ठन्डे पानी से नहाना भी नींद भगाने में कारगर सिद्ध हो सकता है |  ठन्डे  पानी से नींद कोसो दूर भाग जाएगी | अपनी इशाशक्ति  जगाये | कोई भी काम बिना इशाशक्ति के सम्भव नही है | इसलिए जब तक आप अपने मन में ठान नही लेंगे की आपको सुबह जल्दी उठाना है तब तक आप  जल्दी उठ नही पाएंगे | 

No comments:

Post a Comment