बुखार होना भी शरीर के लिए होता है लाभदायक, सच्चाई जानकर होश उड़ जाएंगे - Upyogi Jankari

Wednesday, 25 April 2018

बुखार होना भी शरीर के लिए होता है लाभदायक, सच्चाई जानकर होश उड़ जाएंगे



बुखार आमतौर पर लोगो को होने वाली एक ऐसी बीमारी जिसे होने के बाद हर एक इंसान के अंदर एक भय का माहौल सा बन जाता है और वह बिना कुछ सोचे समझे सबसे पहले डॉक्टर के पास उल्टे पाँव भागता है इस उम्मीद में कई उसे आने वाले वक्त में परेशानियो का सामना न करना पड़े। पर उन्हें यह बात मालूम नही होती की कभी कभी बुखार भी उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा कैसे तो चलिय बताते है…

मौसम बदलने की जानकारी

आज के इस परिवेश में थोड़ा सा मौसम बदल नही की लोगो के बीच खासी जुकाम सर्दी जैसी बीमारियां पनपने लगती है और लोग इस दौरान अपने स्कूल आफिस सभी जगह से तबियत खराब हो जाने के बहाने छुट्टी मारकर घर पर आराम फरमाने में लग जाते है। टेम्परेचर में हुई थोड़ी सी उतार चढ़ाव कई बार हमे एक बहुत बड़ी और गंभीर चेतावनी देती है पर हम उसे नज़रअंदाज़ कर अपने काम को करने में लगे रहते है। अक्सर कई बार लोगो के साथ ऐसा भी होता है कि दिन के वक़्त बुखार लग जाते ही और वही रात आते आते सारा बुखार खत्म। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा है तो बुखार आपके लिए एक गंभीर चेतवानी है जिसे आप कभी नज़रअंदाज़ नही कर सकते।

कमजोरी का देता है संकेत

आपको यहाँ बता दे कि बुखार आना कई बार इस बात का भी संकेत देती है कि आपका शरीर अब बेहद ही कमजोर हो चुका है। रोगों से लड़ने की उसकी प्रतिरोधक छमता में बेहद गिरावट आ चुकी है और आपके शरीर छोटी से छोटी चेंज के प्रति खुद को स्टेबल फील नही कर पाता। शरीर के अंदर पनप रहे बहुत सारी बीमारियों के रूप में भी कई बार इसके संकेत सामने आते है जैसे कि अगर आप पीलिया या हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों से ग्रषित हो चुके है तो बार बार बुखार आना आपको उस बीमारी के प्रति सूचक के तौर पर काम करता है।

दवाइयों का पड़ा है बुरा असर

कई बार लोगों के शरीर मे बुखार होने के साथ साथ ही ठंड लगने और शरीर के हर एक अंग में दर्द होने की समस्या भी सामने आती है और लोग इसे हल्के में लेकर बाज़ार में आसानी से उपलब्ध दवाएं ले लेते है बिना यह जाने की उनके अंदर बुखार का कारण क्या है और यह उनके लिए कभी कभी बेहद घातक साबित होता है। कई बार बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाइयाँ ले लेने के बाद आपके शरीर को आंतरिक नुकसान पहुँचता है जिसका प्रभाव उस वक़्त तो देखने को नही मिलता परन्तु आने वाले वक्त में उंसके गंभीर नतीजे सामने आते है।

No comments:

Post a Comment