
आज जितनी महंगाई का दौर है हर चीज़ सबके बस की बात नही है लेकिन खूबसूरती भला किसे नही चाहिए। इसके लिए आप महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं और फिर भी रिजल्ट जीरो पाकर घबरा जाते हैं। ऐसे में यदि हम उन चीज़ों की लिस्ट बनाना शुरू करें जो आपके घर मे ही मौजूद होता है और कीमत में लगभग न के बराबर है तो वो है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी हर मिडिल क्लास फैमिली भी प्रेफर कर सकता है लेकिन यदि हम बॉलिन की इसका भी इस्तेमाल करने का एक सही तरीका होता है तो सुनकर आप अवाक रह जाएंगे। दरअसल मुल्तानी मिट्टी जितना संसता है इसका सही इस्तेमाल उतना ही मुश्किल है क्योंकि सभी लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल तो किये होंगे लेकिन जो तरीका हम आज बताने वाले हैं उसके बाद आप समझ जाएंगे कि इस बार कितना अधिक फायदा हुआ है।

आमतौर पर ये देखा गया है कि लोग मुल्तानी मिट्टी लेते हैं और बिना सोचे समझे इस्तेमाल कर डालते हैं। लेकिन यदि उसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाय तो परिणाम में इजाफा हो सकता है। आपको पता होना चाहिए कि मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरा सॉफ्ट होता है। साथ ही चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी देखा जा चुका है कि कुछ लोग इसे अधिक मात्रा में इस्तेमाल कर लेते हैं जिससे इनका चेहरा सुख जाता है। इसलिए आपको इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका और निश्चित मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है। फिर देर किस बात की चलिये जानते हैं सही तरीका…

कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना हो तो थोड़ा बादाम लेकर उसे कूट देना चाहिए। अब इसे मुल्तानी मिट्टी में मिला दें। इसके साथ ही थोड़ा दूध मिलाना सही होता है। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें। इससे तैयार हुए मिश्रण को यदि आप चेहरे पर लगाते हैं तो चेहरे में गजब का निखार आ जायेगा। मुल्तानी मिट्टी के ऐसे उपयोग से चेहरा बिल्कुल मुलायम हो जाता है।

इस प्रयोग के अलावा भी एक परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं। कुछ ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से पहले इसमें पुदीने की पत्तियां और दही मिक्स कर देनी चाहिए। इस विधि से बनाया हुआ पेस्ट यदि कोई अपने चेहरे पर लगाता है तो चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे फौरन गायब हो जाते हैं। ऐसे पेस्ट यदि आप बाजार से खरीदते हैं तो घरेलू नुस्खे से काफी अधिक पैसे खर्च होंगे और परिणाम भी घरेलू नुस्खे से कम मिलता है।

इसके अलावा कुछ एक्सपर्ट्स की माने तो आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिक्स कर सकते हैं। ऐसा करने से चेहरे का निखार दोगुना बढ़ जाता है। साथ ही यह राय दी जाती है कि इसे तब तक लगाए रखना चाहिए जब तक ये पूरी तरह ड्राई नही हो जाता। यदि आप इन तरीकों को आजमाते हैं तो इससे चेहरे का तैलीय भाग खत्म हो जाएगा और आप बिल्कुल फ्रेश फील करेंगे। ऐसे बेहतरीन इस्तेमाल के परिणाम भी बेहतरीन होते हैं। तो आज के बाद आप मुल्तानी मिट्टी का सही से इस्तेमाल कर आप भी गोरा हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment