महाभारत की कथा तो हम सबने सुनी व पढ़ी है। महाभारत में एक शख्स था जिसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था और वह थे महात्मा विदुर। इन्होंने अपनी नीतियां में ऐसी कई उपयोगी बातें बताई थी, जो न केवल उस समय में प्रासंगिक थी बल्कि आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है।
जान लें कि अगर कोई व्यक्ति आज के समय में भी इन नीतियों पर अमल करता है तो उसके जीवन में आने वाली हर कठिनाई ज़रूर दूर हो सकती है।
बिना किसी रोग के यानि कि निरोग होना
हमारा स्वास्थ्य ही हमारी असली पूंजी मानी जाती है और यह सत्य भी है कि स्वस्थ रहना मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। जो भी व्यक्ति हर वक्त बीमारियों की गिरफ्त में रहता है, उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, बीमार मनुष्य कोई भी काम ठीक तरह से नहीं कर पाता है। जो लोग बीमार रहते हैं उन्हें ना सिर्फ अपने शरीर का बल्कि धन का भी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए दोस्तों यह बात सौ प्रतिशत सत्य है कि निरोगी होना सबसे बड़ा सुख होता है।
बिना किसी के कर्ज के यानि कि ऋण मुक्त
किसी ने सही कहा है कि इंसान को अपनी आय के अनुसार ही अपनी इच्छा रखनी चाहिए। कुछ लोगों का मन उनके वश में नहीं होता और वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दूसरों से ऋण यानि उधार ले लेते हैं। बता दें कि दूसरों से पैसे उधार लेकर पाई गई सुविधाएं आपको कभी सुख नहीं दे सकती है। कई बार तो लोग अपना लिया हुआ कर्जा चुका नहीं पाते हैं और अपने साथ-साथ पूरे परिवार को भी परेशानी में डाल देते हैं। सौ बात की एक बात जो मनुष्य ऋण मुक्त होता है वह बहुत सुखी होता है।
अपने देश में रहना
ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपनी रोजी-रोटी के लिए व ज्यादा पैसा कमाने की चाह में अपना देश छोड़कर किसी अन्य देश में जा बसते हैं। हालांकि ऐसा करने का कारण चाहे जो भी हो, लेकिन अपने देश में रहने का जो सुख होता है, वह आपको कहीं और नहीं मिल सकता है। जो भी मनुष्य अपना पूरा जीवन अपने लोग और अपने देश में बितातें है, वह बहुत सुखी होते है।
अच्छे लोगों की संगति
आपने यह कहावत ज़रूर से सुनी होगी कि “एक खराब मछली पूरे तालाब की मछली को गंदा कर देती है”… ठीक इस कहावत की तरह अगर आप खराब और बदमाश लोगों से दोस्ती करेंगे तो आप भी खराब बनते चले जाएंगे। हमेशा कोशिश करें कि आप अच्छे और विद्वान लोगों से ही दोस्ती रखें, उनके साथ अपना समय बिताएं। अगर आप ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो आप बहुत ही सुखी मानें जाते है। ध्यान रहे कि बुरे लोगों की संगति का परिणाम भी बुरा ही होता है। जो भी मनुष्य दुष्ट और हिंसक लोगों के साथ मेल-मिलाप रखकर चलते हैं, उन्हें आगे चलकर कभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गांठ बांध ले एक बात कि जिसकी दोस्ती अच्छे लोगों के साथ होती है वह बहुत सुखी होता है।
किसी पर निर्भर न होना
जो भी मनुष्य अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिए खुद धन कमाने के काबिल होता है, वह बहुत ही सुखी माना जाता है। दूसरी ओर कई लोग अपना जीवन चलाने के लिए अकसर दूसरों पर निर्भर रहा करते हैं, ऐसे लोगों का न तो स्वाभिमान होता है और न ही दूसरों की नजर में सम्मान। याद रखें कि जो इंसान खुद मेहनत करके अपना जीवन चलाता हो, उसे सबसे ज्यादा सुखी माना जाता है।
निडर होना
जो डर गया वह मर गया… यह बात तो आपने सुनी ही होगी। जी हां, इंसान अगर डर गया तो उसकी हार निश्चित है। जिसकी अपने से ज्यादा ताकतवर इंसान से दुश्मनी होती है, वह पूरा समय उसी दुश्मन के बारे में सोचता रहता है। बताते चलें कि किसी बात या मनुष्य के डर से जीने वाला मनुष्य कभी अपने जीवन का पूरा आनंद नहीं ले पाता है। इसी वजह से जो भी व्यक्ति बिना किसी भय के अपना जीवन जीता है, वह सबसे सुखी होता है।







No comments:
Post a Comment