लोग द्रौपदी और पांडवों के बीच के प्यार को आज तक समझ ही नहीं पाए कि भला एक पत्नी होकर द्रौपदी ने अपने पांचों पतियों को कैसे खुश रखा होगा… आखिर क्या है राज़???
सत्यभामा जो भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी थी, एक बार वह द्रौपदी के संग बैठकर बातचीत कर रही थी कि तभी सत्यभामा के मन में एक सवाल आया और उन्होंने द्रौपदी से पूछ लिया कि तुम्हारे पांचों पति शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं… फिर भी तुम्हारे वश में यह पांचों कैसे रहते हैं???
ऐसे में द्रौपदी ने सत्यभामा को बताई कुछ खास बातें, जिसे जानकर अगर आम महिलाएं अपना लें तो उनके पति हमेशा उनसे खुश ही रहेंगे।
यह हम सभी जानते हैं कि घर-गृहस्थी को चलाने के लिए एक महिला की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। वहीं, शुद्ध आचरण वाली महिला अपने सदगुणों की महक से घर-परिवार की बगिया को महकाती है। यही नहीं, परिवार में सुख व शांति का माहौल बना रहे इसके लिए द्रौपदी से सभी महिलाओं को ज़रूर से सीख लेनी चाहिए।
• बहुत सी महिलाएं तंत्र-मंत्र व औषधियों पर विश्वास रखती है, जो कि बहुत गलत बात है। कभी भी पति को वश में करने के लिए इन सब चीज़ों का प्रयोग ना करें। जान लें कि अगर आपकी यह बेवकुफियां पति को पता चल जाए तो, आपका वैवाहिक संबंध खराब होगा ही और साथ ही बुरे काम का बुरा फल ही प्राप्त होगा।
• एक अच्छी गृहणी को सदैव वही बात करनी चाहिए, जिससे सबको खुशी मिले और किसी का अपमान ना हो। जान लें कि किसी को दुख पहुंचाने वाली बातें कभी नहीं करनी चाहिए।
• द्रौपदी ने सत्यभामा को सारी बात बतायी कि उन्होंने शादी के बाद सबसे पहला काम यह किया था कि वह पूरे पांडव परिवार के सभी रिश्तों की जानकारी प्राप्त कर ली थी। ध्यान रखें कि ससुराल के सभी रिश्तों की पूरी जानकारी होनी बहुत ज़रूरी है। गलती से भी कोई एक रिश्ता बिल्कुल चूकना नहीं चाहिए।
• सबले महत्वपूर्ण बात यह है कि सुखी दांपत्य जीवन को बनाए रखने के लिए महिलाओं को बुरे आचरण वाली और चरित्रहीन महिलाओं का संग नहीं रखना चाहिए। बता दें कि ऐसा करने से उनकी गृहस्थी में हमेशा समस्याएं बनी रहेगी।
• चाहे कोई भी काम क्यों ना हो उसे करने में आलस ना करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि समय बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए बिना समय गंवाए जो भी काम हो उसे पूरा कर लें। अपने काम में दक्ष पत्नी सदा पति की प्रिय बनी रहती है और दोनों के बीच प्यार भरपूर रहता है।
• ध्यान रखें कि महिलाओं का दरवाजे पर खड़े रहना या फिर खिड़कियों से झांकते रहना कभी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी महिलाओं को समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है।
• एक अच्छी गृहणी को किसी भी अनजान लोगों से बातचीत भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
• इस बात का खास ध्यान रखें कि कभी अपने ससुराल की या किसी भी सदस्य की निंदा ना करें।




No comments:
Post a Comment