मिस्र का ग्रेट गीजा पिरामिड दुनिया के 7 अजूबों में इस वजह से है शामिल, रहस्यों से भरी है ये जगह - Upyogi Jankari

Monday, 21 May 2018

मिस्र का ग्रेट गीजा पिरामिड दुनिया के 7 अजूबों में इस वजह से है शामिल, रहस्यों से भरी है ये जगह

मिस्र का ग्रेट गीजा पिरामिड दुनिया के 7 अजूबों में इस वजह से है शामिल, रहस्यों से भरी है ये जगह
दुनिया अजूबों से भरी हुई कही जाती है. ऐसे में दुनिया के 7 अजूबों के बारे में जानने के लिए हर कोई बैचेन रहता है। कुछ लोग तो ऐसी जगह को एक्सप्रोर करने खुद जाते हैं। आज हम आपको दुनिया के 7 अजूबों में सबसे पुराने अजूबे के बारे में बताएंगे। मिस्र का ग्रेट गीजा पिरामिड जो रहस्यों और रोमांच से भरा हुआ है।

इन खास बातों की वजह से दुनिया भर में मशहूर है ग्रेट गीजा पिरामिड 
दुनिया के 7 अजूबों में गीजा का महान पिरामिड सबसे पुराना है। यह पिरामिड 2560 ईसा पूर्व के करीब बनवाया गया था। यह 3,800 सालों से दुनिया की सबसे ऊंची बनावट है। प्राचीन मिस्र के कुफू पिरामिड को महान गीजा पिरामिड के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई 481 फुट (146 मीटर) है। गीजा पिरामिड का बेस (आधार) 55,000 m2 (592,000 स्क्वायर फुट) है। इसका एक-एक कोना 20,000 m2 (218, 000 स्क्वायर फुट) क्षेत्र में बना है।

चांद से भी दिखता है ये पिरामिंड 
महान पिरामिड में लगभग 2,300,000 पत्थर ब्लॉक्स का इस्तेमाल हुआ था, जिनका वजन करीब 50 टन है।मिस्र के ये महान पिरामिड ऐसी जगह बने हैं कि इन्हें इजराइल के पहाड़ों से भी देखा जा सकता है और माना जाता है कि ये चांद से भी दिखते हैं। इसमें 2.3 मिलियन लाइमस्टोन ब्लॉक्स और ग्रेनाइट पत्थर लगे हैं। सबसे बड़ा ग्रेनाइट पत्थर राजा के चैम्बर में मिला था जिसका वजन 25 से 80 टन है. यह पिरामिड 10 से 20 सालों में बनकर तैयार हुए। इसे मिस्र के राजा फराओ कुफू ने बनवाया था।

No comments:

Post a Comment