तो इसलिए है फेसबुक का रंग नीला -जाने पूरी सच्चाई - Upyogi Jankari

Monday, 21 May 2018

तो इसलिए है फेसबुक का रंग नीला -जाने पूरी सच्चाई

Image result for तो इसलिए है फेसबुक का रंग नीला नीला
कलर ब्‍लाइंड मार्क जुकरबर्ग
ये तो सभी जानते हैं कि 4 फरवरी 2004 को मार्क जुकरबर्ग ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया साइट फेसबुक को लॉन्‍च किया था। लेकिन क्‍या आपको पता है कि फेसबुक में सबकुछ नीले रंग का ही क्‍यों है। ये राज मार्क जुकरबर्ग ने एक पुराने इंटरव्‍यू में खुद खोला था। उन्‍होंने बताया था कि एक ऑनलाइन टेस्‍ट के दौरान उन्‍हें पता चला कि वो कलर ब्‍लाइंड यानि रंग अंधता के शिकार हैं। उन्‍हें लाल और हरे रंगो के शेड में फर्क नहीं पता चलते। वहीं नीला रंग उन्‍हें बहुत साफ और बेहतर नजर आता है। यही वजह है कि फेसबुक वेबसाइट की हर एक चीज नीले रंग के तमाम शेड्स में नजर आती है।
Image result for तो इसलिए है फेसबुक का रंग नीला नीला

पैदाइशी जीनियस

वैसे आप जुकरबर्ग की रंग अंधता की समस्‍या को योग्‍यता से ना जोड़ें वो जन्‍मजात प्रतिभाशाली हैं। जब मार्क हाईस्‍कूल मे पढ़ रहे थे तभी अमेरिका या कहें कि दुनिया की दो बड़ी ऑनलाइन कंपनियां एओएल और माइक्रोसाफ्ट ने उन्‍हें अपने यहां नौकरी देने की पेशकश की थी क्‍योंकि उसी उम्र में वे एक आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस प्रोग्राम साइनेप्‍स बना चुके थे जो लोगों की संगीत सुनने की आदतों को अपने आप पहचान लेता था।
Image result for wife of zuckerberg
प्‍यार की खातिर

फेसबुक पर बीते साल तक ब्‍लॉक ना किए जा सकने वाले जुकरबर्ग ने अपनी प्रिय पत्‍नी के प्‍यार में चाइनीज भाषा तक सीखी और वे पूरी तरह शाकाहारी हैं। मजेदार बात ये हैं कि जुकरबर्ग हर जगह सिर्फ ग्रे रंग की शर्ट और टी शर्ट में ही नजर आते हैं। शायद इसकी वजह उनकी रंग अंधता की समस्‍या ही हो। वैसे वो कहते हैं कि वे कपड़ों के रंग चयन में अपना समय नष्‍ट नहीं करना चाहते।

No comments:

Post a Comment