फेसबुक का फीचर अब ऑनलाइन कर सकेंगे प्यार का इजहार - Upyogi Jankari

Monday, 21 May 2018

फेसबुक का फीचर अब ऑनलाइन कर सकेंगे प्यार का इजहार

Image result for facebook dating feature release date
फेसबुक पर शुरु होगी डेटिंग एपअभी तक आपने फेसबुक पर दोस्‍ती करके प्‍यार में फंसाने या प्‍यार पाने दोनों तरह के किस्‍से सुने होंगे। जाहिर है इसमें कई बार धोखा हो जाता था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है फेसबुक अपने करोंड़ो यूजर्स को एक नई सुविधा देने जा रही है। सेंट जोस, कैलीफोर्निया में हुई सालाना डेवलपर्स कॉन्‍फ्रेंस में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की कि फेसबुक बहुत जल्‍द ही यूजर्स के लिए डेटिंग सेवा ला रही है। जुकरबर्ग ने ये भी स्‍पष्‍ट किया कि ये सेवा उन लोागें को ज्‍यादा फोकस करेगी  जो लंबे समय तक अपने रिश्‍तों को चलाना चाहते हैं। साथ ही कंपनी की ओर से ये भी वादा किया गया कि इसका इस्‍तेमाल करने वालों की सुविधा और निजता का पूरा ध्‍यान रखा जायेगा। 
Related image
20 करोड़ तन्‍हां लोगों को किया टार्गेट 
जुकरबर्ग ने ये भी स्‍पष्‍ट किया कि उनके निशाने पर करीब 200 मिलियन यानि 20 करोड़ फेसबुक का इस्‍तेमाल करने वाले ऐसे लोग हैं जिनका स्‍टेटस सिंगल है। उन लोगों को अपना पार्टनर खोजने मदद करेगी फेसबुक ऐसा एफ8 कांफ्रेंस में बताया गया। अब तक ये काम करने में डेटिंग ऐप टिंडर का नाम प्रमुखता से लिया जाता था। यानि अपने इस नए फीचर से फेसबुक सबसे ज्‍यादा चुनौती उसी को देगी। ।
Image result for facebook dating feature release dateराज रहेगा राज
ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस नई सुविधा को इस्‍तेमाल करने के लिए अलग से कोई प्रोफाइल बनाने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी बल्‍कि लोग अपने फेसबुक प्रोफाइल पर ही अपना डेटिंग प्रोफाइल भी बना सकेंगे। इसके बावजूद आपकी मर्जी के बिना आपके पेज पर जुड़े मित्रों को ये बात पता नहीं चलेगी। यानि आपका राज राज ही रहेगा। दूसरी ओर आपको प्रोफाइल बनाने के बाद केवल उन्‍हीं लोगों के सजेशन मिलेंगे जो इस डेटिंग एप का प्रयोग कर रहे होंगे। हालांकि ये सेवा तत्‍काल शुरू होने की कोई संभावना नहीं है अभी ये प्‍लानिंग और रिसर्च और डेवलेपमेंट के स्‍तर पर है और इस पर काफी काम किया जाना बाकी है। 
Related image
केरल की ज्योति कुछ दिन पहले ऐसे फीचर की लाने गुजारिश की और 7 दिन में हो गया ऐलान 
 ज्‍योति ने अपने वॉल पर लिखा है कि वे सिगल हैं, अगर उनका कोई दोस्त किसी को जानता है तो उन्‍हें बताए। उनकी कोई मांग नहीं है। कुंडली या फिर जाति महत्वपूर्ण नहीं है। ज्‍योति ने बताया कि उनके माता-पिता जिंदा नहीं हैं और उन्‍होंने फैशन डिजाइनिंग से बीएससी किया है। उनकी उम्र 28 साल है। भाई मुंबई में सीनियर आर्ट डायरेक्टर है और बहन सिविल इंजीनियरिंग कर रही है। ज्‍योति ने ये पोस्ट मलयालम में लिखा है, साथ ही उस पर उन्होंने अपनी फोटो बिलकुल मैट्रिमोनियल विज्ञापन की तरह डाली है।
Related image
पिछले महीने 26 अप्रैल को ये पोस्ट शेयर किया गया था तब से करीब 10 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में इस केरल की लड़की को कई प्रपोजल भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में उन्‍होंने फेसबुक संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग से भी अनुरोध किया है। मार्क जुकरबर्ग को टैग करते हुए उन्होंने कहा है कि फेसबुक पर मैट्रीमोनियल को भी शामिल किया जाए। उन्होंने लिखा कि ''कई लोगों को जीवनसाथी ढूंढने में परेशानी होती है। अगर फेसबुक पर मैट्रीमोनियल जुड़ जाता है तो मैरेज ब्रोकर को फालतू पैसे नहीं देने पड़ेंगे और परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल सकेगा।'' वैसे ज्योति असे पहले पिछले साल केरल के फोटोग्राफर रजनीश मनजेरी ने भी ऐसा ही एक पोस्ट किया था, जिसके बाद उनको जीवनसाथी भी मिल गया था।

No comments:

Post a Comment