गर्मियां आ गई हैं। बाजार में गर्मियों के साथ साथ खरबूज ने भी दस्तक दे दी है।
गर्मियों के मौसम में खरबूज का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खरबूज में 95% पानी की मात्रा होती है। इससे शरीर में पानी की कमी नही होती है। और यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

खरबूज विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। तथा खरबूज में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी विटामिन ए भी पाया जाता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। आज हम आपको खरबूज के सेवन से होने वाले फायदो के बारे में बताते है।
1. पानी की कमी :
खरबूज के सेवन से डिहाइड्रेशन का खतरा नही रहता है। खरबूज पानी से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर मे पानी कमी नही होती है। खरबूज में पोटेशियम भी पाया जाता है। जो दिल के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद मिलती है। इसके सेवन आपका शरीर ऊर्जा भर जाता है।

2. कैंसर से करे बचाव :
खरबूज के सेवन कैंसर का खतरा भी कम होता है। खरबूज में आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है। और आपकी सेहत भी ठीक रहती है। खरबूज पोषण तत्व का भंडार होता है। इसके सेवन से शरीर में अनेक फायदे होते है।

3. हार्ट अटैक :
यदि आप गर्मियों में खरबूज का सेवन करते है। तो यह आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खरबूज में एडेनोसीन नामक एंटीकोएगुलेंट होता है। यह रक्त को जमने से रोकता है। और इससे आपको हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

4. पाचन के लिए :
खरबूज का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमे ऐसे पोषण तत्व तथा पानी पेट की सभी बीमारीयों को दूर करते है। खरबूज में मिनरल्स बहुत अधिक मात्रा मे पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। खरबूज के सेवन आपको किसी भी प्रकार की पेट की समस्या नही होती है।

5. त्वचा के लिए :
खरबूज का सेवन शरीर के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमे कोलाजन प्रोटीन इन कनेक्टिव टिशू त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते है। खरबूज के सेवन आपकी त्वचा पर निखार आता है। और यह आपकी त्वचा का हेल्दी रखता है। और इसके सेवन से किडनी की समस्या भी दूर होती है।
No comments:
Post a Comment