स्कूल में पढ़ने वाली लड़की को किया गर्भवती.. प्रिंसिपल को जब शख्स का नाम पता चला तो होश उड़ गए - Upyogi Jankari

Wednesday, 16 May 2018

स्कूल में पढ़ने वाली लड़की को किया गर्भवती.. प्रिंसिपल को जब शख्स का नाम पता चला तो होश उड़ गए


हिमाचल के मंडी जिले में एक और स्कूली छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा गर्भवती बताई जा रही है। स्कूली छात्राओं से लगातार इस तरह का यह तीसरा केस है। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बारहवीं कक्षा की है। आरोपी पेशे से चालक बताया जा रहा है। महिला पुलिस थाने में महिला शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला पंजीकृत हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी नाबालिग लड़की के साथ आरोपी निवासी मंडी ने अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती बना दिया।

पुलिस थाना प्रभारी अती देवी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, दो अन्य नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले पधर और सुंदरनगर में सामने आए हैं।
पुलिस थाना बीएसएल कालौनी में शिकायतकर्ता निवासी जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 मई को उनकी नाबालिग लड़की स्कूल के लिए गई थी लेकिन, वापस घर नहीं आई। उसने अपनी बेटी को सभी रिश्तेदारी में ढूंढा लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। एसआई प्रदीप कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस थाना पधर में एक महिला शिकायतकर्ता निवासी मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 मई को उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई तथा उन्होंने अपनी बेटी को रिश्तेदारी में हर जगह खोजा। लेकिन, कहीं कोई पता नहीं चला है। उन्हें संदेह है कि आरोपी व्यक्ति शादी करने की नीयत से उनकी बेटी को भगा ले गया है। एएसआई चैन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रेप के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।

No comments:

Post a Comment